बिलासपुर, 26 नवंबर 2024/भारत में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान अंगीकरण की स्मृति में मनाया जाता है। संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने जिले के 123 अमृत सरोवर स्थलों पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। संविधान दिवस पर 26 नवंबर 2024 को सवेरे 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का पठन होगा जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा। सभी 123 अमृत सरोवर स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जावेगा। कार्यक्रम मे स्थानीय लोग, समूह की दीदियां सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
Trending
- दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
- नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
- सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
- इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
- जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
- बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…

