Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सत्यापन टीम की कार्रवाई, 93 लाख रुपए की 2997 क्विंटल धान का रकबा समर्पण
    छत्तीसगढ़

    सत्यापन टीम की कार्रवाई, 93 लाख रुपए की 2997 क्विंटल धान का रकबा समर्पण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 24 जनवरी/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त सत्यापन टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने टोकन प्राप्त करने वाले किसानों और विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में सत्यापन कर लगभग 93 लाख रुपए मूल्य के 2997 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया। कलेक्टर ने बच्चे पांच खरीदी दिनों के दौरान भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की निर्देश दिए।
    खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील पचपेडी स्थित धान उपार्जन केन्द्र जोंधरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 06 कृषकों से 356 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति चिल्हाटी में 4 किसानों से 2.758 हेक्टेयर का 143 क्विटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। उपार्जन केन्द्र ओखर में 3 किसानों से 90 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।
    तहसील कोटा स्थित धान उपार्जन केन्द्र धूमा का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत रकबा 1.720 हेक्टेयर का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र करगीकला में आज 11 किसानो से 482 क्विंटल धान का क्रय किया गया तथा 38 क्विंटल धान के रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र करगीखुर्द में किसानों की सहमति से 5.101 हेक्टेयर रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र कर्रा की जाँच के दौरान मौके पर किसान से 21 क्विंटल धान के रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। धान मण्डी कोटा के निरीक्षण में 29 किसानों का टोकन कटा पाया गया एवं 6 हेक्टर रकबे का समर्पण कराया गया। तहसील सीपत्त स्थित धान उपार्जन केन्द्र देवरी का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया एवं मौके पर 547 क्विंटल के एवज में केवल 78 क्विंटल धान भौतिक सत्यापन में पाये जाने पर शेष धान का रकबा समर्पण कराया गया।
    तहसील मस्तूरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र गोडाडीह का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया तथा 19 किसानों का 28.633 क्विंटल धान का टोकन काटा गया था। भौतिक सत्यापन में धान उपलब्ध नहीं होने पर उपरोक्त धान के रकबे का रकबा समर्पण किये जाने के निर्देश दिये गये। धान उपार्जन केन्द्र भरारी में 4 किसानो से 116 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र मल्हार में 375 क्विंटल एवं धान उपार्जन केन्द्र किरारी में 181 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र टिकारी में जॉच के दौरान 742 क्विंटल एवं उपार्जन केन्द्र वेदपरसदा में 432 क्विंटल धान के रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। तहसील बेलगहना स्थित धान उपार्जन केन्द्र केंदा में निरीक्षण के दौरान कृषक द्वारा लाये 325 बोरी धान में से 100 बोरी धान पुराना एवं अमानक श्रेणी का पाया गया। अतः उपरोक्त अमानक धान को जप्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.