Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
    • धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
    • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
    • विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, बबली यादव ने फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय से बढ़ाई आय
    • “बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान—महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान”
    • JDU सांसद ने दिया बड़ा बयान, निशांत कुमार बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
    • श्रीनगर सेंट्रल जेल से POCSO के दो आरोपी फरार
    • पैसों के लालच में मां ने ही 2 नाबालिग बेटियों का कराया रेप, दोनों लड़कियां निकलीं प्रेग्नेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»सदर मार्केट, शाहीन बाग सहित कई इलाकों में जलजमाव,दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश…
    मौसम

    सदर मार्केट, शाहीन बाग सहित कई इलाकों में जलजमाव,दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों की भारी जलजमाव हो गया है. दिल्ली का फेमस सदर मार्केट, शाहीन बाग सहित गुरग्राम, गाजियाबाद के कई इलाकों से सड़कों और गलियों में घुटने तक पानी जमा होने का वीडियो सामने आया है. बारिश के कारण हुए जलजमाव के बीच ट्रैफिक का भी बुरा हाल है. बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई. मालूम हो कि दिल्ली-NCR में सोमवार को करीब 11 बजे से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ. थोड़ी देर के लिए स्थिति ऐसी बनी जैसी दिन में रात हो गया हो. इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद ट्रैफिक जाम और जलजमाव जैसी दिक्कतें सामने आई. 

    दिल्ली के इन जिलों के लिए IMD ने जारी की रेड अलर्ट

    इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

    उड़ानों पर भी असर, 14 फ्लाइड दिल्ली से डायवर्ट

    दिल्ली एनसीआर में सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा. खबर लिखे जाने तक दिल्ली एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. इनमें 2 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं. 11 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गईं. 2 फ्लाइट चंडीगढ़ भेजी गईं. 1 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई.

    दिल्ली-NCR में आज कहां-कितनी हुई बारिश

    • जनकपुरी- 67 मिलीमीटर
    • गुरुग्राम- 52 मिलीमीटर
    • छत्तरपुर- 57 मिलीमीटर
    • पीतमपुरा- 35 मिलीमीटर
    • सफदरगंज- 29 मिलीमीटर
    • फरीदाबाद- 54 मिलीमीटर

    दिल्ली के अलावा और कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

    राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.

    यूपी-बिहार में भारी बारिश और आंधी-तूफान

    उत्तर प्रदेश और बिहार उन राज्यों में शामिल हैं, जहां मौसम की स्थिति विशेष रूप से खराब है. कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इस बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है. लोगों को सावधान रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

    दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में, बारिश बाद सुधार की उम्मीद

    उधर, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही. मुंडका में एक्यूआई 122 दर्ज हुआ, जबकि सिरी फोर्ट में 108, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 91, पंजाबी बाग में 128, नरेला में 94, जहांगीरपुरी में 139, आरके पुरम में 114, सोनिया विहार में 107, द्वारका-सेक्टर 8 में 174, चांदनी चौक में 121 और आनंद विहार में एक्यूआई 263 रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…

    August 21, 2026

    बेमेतरा : जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का की भी चेतावनी …

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.