Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़

    सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद 9 दिसंबर 2024। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक विविध कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं की पहुंच जन-जन तक हो इसके लिए नियमित तौर पर जनता से जुड़कर कार्य करते रहें। बैठक में धान खरीदी की समीक्षा भी की गई। उन्हेंने कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक दो दिन के भीतर संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मार्कफेड और नान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को सप्ताह के अंतिम दो दिवस शनिवार और रविवार को धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
    बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि 100 दिवस के इस अभियान में टीबी और कुष्ठ उन्मूलन के लिए अधिकाधिक प्रयास करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए है। अन्य संबंधित विभाग को आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने 70 वर्ष आयु से अधिक व्यक्तियों के लिए आयुष्मान वय वंदन योजना से लाभ उठाने के लिए पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यां के गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण एजेंसियों को उन्होंने कहा कि समय सीमा में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए निर्माण किया जाए तथा शिकायत की स्थिति निर्मित न हो। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने कहा गया है। कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन व अवैध शराब विक्रय आदि की समीक्षा की और इसे रोकने कड़े कदम उठाने कहा गया है।
    बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने किसान वृक्ष मित्र योजना के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा कि किसानों को निःशुल्क पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को निःशुल्क पौधे प्रदान किए जायेंगे जिसके लिए आवेदन किया जा सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

    October 24, 2026

    मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर

    October 24, 2026

    गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    October 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.