राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतनाम भवन राजनांदगांव में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत सामुहिक विवाह में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े 50 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर 8 हजार रूपए, उपहार सामग्री पर 7 हजार रूपए और कन्या को 35 हजार रूपए उनके खाते में अंतरित किया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शामिल होने वाले परिवार अपनी सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाज एवं परंपरा के तहत विवाह संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद महिलाओं को जागरूक नागरिक की भांति समाज में उसकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी एनएस रावटे, अधिकार-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित थे।
Trending
- रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
- कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!
- देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हुए शामिल
- 24 साल तानाशाह रहे सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा…
- राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात
- युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
- छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़ पहुंची
- औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण

