रायपुर 30 नवंबर 2024। महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए यह योजना एक कारगर कदम सिद्ध हो रही है। प्रदेश के महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूवात की गयी है, इस योजना के आने से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया है, इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। जिसे महिलाएं अपने आवश्यकतानुसार दैनिक जीवन में होने वाले खर्च में उपयोग कर रही है एवं उनके जीवन निर्वाह में यह योजना अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हो रही है।
रायपुर जिले के सेरीखेड़ी निवासी सुनीता टंडन योजना का लाभ लेकर अपना और बच्चों का भविष्य संवार रही है। श्रीमती टंडन बताती हैं कि जो अपने बच्चों के साथ बड़ी ही मुश्किल से आर्थिक परेशानी के साथ जीवन-यापन कर रही थी। उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बहुत परेशानी आ रही थी, लेकिन योजना के तहत राशि मिलने से बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। श्रीमती टंडन बतातीं है कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए काॅपी-किताब खरीदने में राशि खर्च हो जाते है। इसके अलावा अपनी छोटी-मोटी शौक को भी पूरा कर पाने में यह राशि मदद मिल रही है।
इसके अलावा सुनीता की सास रेशन टंडन को भी योजना के तहत प्रतिमाह राशि मिल रही है। वह राशि को छोटे-छोटे सामान खरीदने में भी खर्च कर पा रही है। इस योजना के लिए दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। दोनों कहती है कि मोदी की गारंटी थी कि महिलाओं को राशि दी जाएगी, उसके तहत प्रतिमाह खाते में राशि भी मिल रही है। इससे हमारा जीवन और भी बेहतर होगा।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

