बालोद, 04 जनवरी 2025। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स एवं छत्तीसगढ़ कान्ट्रेक्टर एसोसिएसन बालोद की उपस्थिति में बिल्डिंग सामग्री विक्रेता एवं मटेरियत सप्लायरों की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने उपस्थित समस्त व्यापारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि वृहद आवास निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर गृह पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से आवास के हितग्राहियों एवं व्यापारियों के बीच के साकारात्मक माहौल तैयार कर सस्ते दामों पर छड़, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। जिससे शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में निर्मित होने वाले आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आबंटित नवीन लक्ष्य के विरूद्ध में कुल 09 हजार 874 लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा हितग्राहियों के खाता में प्रथम किश्त की राशि का अंतरण कर दिया गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
