बेमेतरा 21 नवंबर 2024। विधानसभा बेमेतरा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 49 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अरुण साव उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला बेमेतरा एवं दिपेश साहू विधायक बेमेतरा द्वारा अनुशंसित जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बेमेतरा के ग्राम व ग्राम पंचायत बैजलपुर में संडी रोड हनुमान मंदिर से छोटुराम साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बैजलपुर के आश्रित ग्राम बैंजी में प्राइमरी स्कूल के पास नारायण साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपये, ग्राम व ग्राम पंचायत बैजलपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य (बवली आबादी पारा के पास) 3 लाख रूपये, विकासखण्ड बेरला के ग्राम व ग्राम पंचायत मनियारी में कबीर चौंक के पास कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, गा्रम व ग्राम पंचायत कोदवा में कृष्णा ढ़ीवर के घर से रामसिंह यादव के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम व ग्राम पंचायत कोदवा में साजा रोड पिन्टू के घर से नारायण ठेठवार के घर तक सी.सी. निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम व ग्राम पंचायत मनियारी में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत सोरला में सामुदायिक भवन से कर्मा माता चौक तक सी.सी. रोड कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कुरूद के आश्रित ग्राम पेन्ड्री में जैतखाम से दैहान तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम व ग्राम पंचायत सोरला के आजू साहेब के घर से संतोष वैष्णव के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 50 लाख 20 हजार रुपये एवं नगर पंचायत भिंभौरी के हरदेव चौक वार्ड नं. 20 में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
