गरियाबंद 23 जनवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नियुक्त 55 सेक्टर अधिकारियों को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने मतदान केन्द्र के भौतिक सत्यापन के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण में कहा कि पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए दिए गए सभी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधा जैसे रैम्प, छाया, शौचालय, पानी, पर्याप्त प्रकाश, बिजली, फर्नीचर आदि की सुविधा हो यह भी सुनिश्चित कर ले। जर्जर भवन में मतदान केंद्र न बनाए, उसी परिसर में अच्छे भवन को मतदान के लिए उपयोग करे। मतदान के पहले और उसके बाद की कार्यवाहियों को भी अच्छे से तैयारी कर ले। निर्वाचन के लिए आवश्यक रिपोर्ट, फॉर्म और दस्तावेजों की भी अच्छे से जानकारी रख कर समयबद्ध तरीके से कार्य को संपादित करे। मतपेटियों की उपलब्धता, स्थिति आदि की तैयारी अच्छे से सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान दलों का अच्छे से प्रशिक्षण पूर्ण हो जाए यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्र पर अद्यतन मतदाता सूची महिला-पुरूष की जानकारी अंकित करे। सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्रों में आने-जाने या कही खामिया है तो उसकी जानकारी जनपद सीईओ एवं एसडीएम से समन्वय कर दूरस्थ कराये। संबंधित अधिकारियों का समन्वय के लिए वाट्सअप ग्रुप बना ले। सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन संपादन के लिए उपलब्ध कराई गई पुस्तिका को अच्छे से पढ़े। मतपेटी को बंद करने और खोलने की प्रक्रिया को भी अच्छे से जान ले। सेक्टर अधिकारी मतदान के दिन अपने-अपने मतदान केन्द्रों का कम से कम दो बार अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर रिपोर्टिंग करें। मतदान समाप्त होने के उपरांत तुरंत मतगणना कराये। इस दौरान प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री घासीदास मरकाम, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर बंटी राय, आर.पी. मिश्रा एवं श्री छन्नुलाल तारक एवं सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम

