सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 जनवरी 2025/संविदा भर्ती के इच्छुक आवेदकों के आवागमन में देरी क़ो ध्यान में रखते हुए संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने 10 जनवरी 2025 को वॉक इन इंटरव्यू में आवेदन जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर अब शाम 5.30 बजे तक किया है. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खेलभांठा सारंगढ़ में इंटरव्यू चल रहा है। संविदा पदों में भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, वाणिज्य, कला, कंप्यूटर के व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रायमरी शिक्षक के पद शामिल है। यह विज्ञापन जिले के वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में विज्ञापित आवेदन जमा करने की सुबह 9 से 11 बजे की समय अवधि क़ो नोडल अधिकारी सेजेस नरेश कुमार चौहान ने “वॉक इन इन्टरव्यू” के लिए प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक पंजीयन कराने पर इन्टरव्यू में शामिल होने की अनुमति दिया था।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
