Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»स्कूल जा रही छात्रा पर ब्लेड से हमला
    छत्तीसगढ़

    स्कूल जा रही छात्रा पर ब्लेड से हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा 14 नवम्बर 2024। घर से स्कूल जाने निकली कक्षा 12 वीं की एक छात्रा पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश ने सरेआम हमला कर दिया। एक के बाद एक कई बार वार किए, इससे हाथ व चेहरे में चोटें आई है। जिस दुस्साहसिक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावक सहम उठे हैं।
    पंप हाउस कालोनी में रहने वाली 17 साल की एक छात्रा मंगलवार को सुबह 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल जाने निकली थी। वह अभी कालोनी के अंदर पानी टंकी के पास पहुंची थी कि बिना नंबर की बाइक में सवार दो नकाबपोश उसके नजदीक पहुंचे और बिना कुछ बात किए गाड़ी के पीछे बैठे एक बदमाश ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। छात्रा चीखी, पर आसपास कोई नही था, इसलिए बदमाशों ने एक से अधिक वार ब्लेड से उस पर हमला किया। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। कुछ राहगीरों ने खून से लथपथ छात्रा को देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। मौके पर स्वजन पहुंचे और छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सीएसईबी पुलिस चौकी में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि यह घटना निजी रंजिश की वजह से हो सकती है। जिस स्कूल में पीड़िता पढ़ती है, वहां से भी तार जुड़ सकते हैं। पूछताछ के लिए छात्रा के मोहल्ले के ही कुछ लोगों को चौकी में बुलाया गया है। स्कूल के क्लासमेट से भी पुलिस जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाला जा रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    September 18, 2026

    मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.