बिलासपुर, 6 दिसंबर 2024/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह के द्वारा जिले मे विकासखंड बिल्हा के ग्राम धौराभाठा, हरदी, झलफा, पेंड्रीडीह एवं ढेका सघन दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। सभी स्वच्छाग्राही दीदियों से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के विषय में विस्तार से चर्चा की।
राज्य सलाहकार ने गांव से कलेक्शन यूजर चार्ज के विषय में, स्वच्छाग्राही के प्रोत्साहन राशि के विषय में चर्चा की। गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय उसके उपयोग रखरखाव, सामुदायिक सोखपीट उसके उपयोग, सामुदायिक नाडेप उसके उपयोग का निरीक्षण किया गया। इसमें स्वच्छाग्राही के अध्यक्ष, सचिव, समूह की दीदियां व गांव के सरपंच, सचिव, व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

