बलौदाबाजार 29 नवम्बर 2024/ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने गुरुवार को पलारी विकासखंड के ग्राम जर्वे में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकर्पण किए। इस अवसर पर ग्रामीणों की माँग पर मिडिल स्कूल में किचन शेड निर्माण हेतु 7 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब से हमारी सरकार बनी है तब से निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है।क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निरंतर कार्य कर रहे है। विकासखंड में निरंतर कार्य हो रहा है।आज बहुत से निर्माण कार्यों का लोकार्पण यह बता रहा है कि जर्व गांव विकास की ओर बढ़ रहा है। मोदी की गारंटी को पूरा करने विष्णु सरकार निरन्तर काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सोच हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का है। इसके लिए महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ।किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए विष्णु सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपए में धान की खरीदी कर रही है।बलौदाबाजार से रायपुर फोरलेन सड़क की सुविधा विष्णु सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की तरक्की, विकास के लिए छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने निरंतर कार्य कर रही है।
इन कार्यो का हुआ लोकार्पण – सामाजिक समरसता भवन, स्वतंत्रता सेनानी-स्मृति मंच,
प्राथ स्वास्थ्य केंद्र-प्रवेश द्वार एवं बाउड्रीवाल,
कन्या माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण,अतिरिक्त भवन बालक विद्यालय, सार्वजनिक शौचालय बाजार चौक,खेल मैदान शेड व चबुतरा निर्माण, मुक्तिधाम प्रवेशद्वार, बाउंड्रीवाल.तार फेसिंग एवं सार्वजनिक शौचालय देवतालाब शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा धृतलहरे,जनपद सदस्य टिकेश्वरी वर्मा, सरपंच मुन्नी वर्मा,खोड़स राम कश्यप, तेज राम वर्मा, महेन्द्र साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

