गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ जिले में हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। पुलिस परेड ग्राउंड में सभी तैयारी की जा रही है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सुबह 09 बजे शुरू होगा। श्री पाण्डेय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे एवं राष्ट्रगान गाकर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े जायेंगे। कार्यक्रम में परेड द्वारा हर्ष फायर कर मार्च पास्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल शहीदों के परिवार का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही विभागों द्वारा चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया जायेगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

