दुर्ग। बुधवार की दोपहर को आरोपियों ने सोने चांदी के दुकान में घुसकर 10 नग सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिसमें दो आरोपी घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार की दोपहर लगभग 2.35 बजे दो युवक श्री बालाजी ज्वैलर्स गया नगर में पहुंचे। इस दौरान दुकान के मालिक पति पत्नी अपने बच्चों का इलाज कराने उसे लेकर सेक्टर 9 अस्पताल गए हुए थे। दुकान में पिछले डेढ़ वर्षो से कार्य कर रही डिंपल साहू 19 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास रामनगर बघेरा दुकान में अकेली थी। इसी दौरान दो आरोपी दुकान में आए। एक आरोपी बाहर मोटरसाइकिल लेकर खड़े रहे वहीं एक आरोपी दुकान के भीतर पहुंचा। आरोपी ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। जब डिंपल उसे सोने की अंगूठी दिखा रही थी तब अज्ञात आरोपी अपनी उंगलियों में अंगूठी लगाकर देखने लगा। इसी दौरान मौका पाकर उसने उंगलियों में लगभग 80 ग्राम वजन की 10 अंगूठी को पहना और तेजी से बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी ।
बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी लाल रंग हुंडी पहना हुआ है और दूसरा काले रंग का बैग लटका रखा है । जो युवक दुकान में घुसा था वह स्लेटी कलर का फूल बाह वाला शर्ट एवं मटमैला रंग का फुल पैंट पहना हुआ है । चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 5 लख रुपए बताई जा रही है ।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

