Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»100 दिवसीय निक्ष्य निरामय पहचान और उपचार अभियान की शुरुआत 7 दिसंबर से
    छत्तीसगढ़

    100 दिवसीय निक्ष्य निरामय पहचान और उपचार अभियान की शुरुआत 7 दिसंबर से

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार,6 दिसंबर 2024/प्रदेश सहित जिला बलौदा बाज़ार-भाटापारा में भी सात दिसम्बर से 100 दिवसीय निक्ष्य निरामय पहचान और उपचार अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके माध्यम से मितानिन तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी, कुष्ठ तथा वयोवृद्ध कार्यक्रम अंतर्गत मरीज का चिन्ह्यांकन करेंगे तत्पश्चात इनकी जांच तथा उपचार की व्यवस्था की जाएगी। जिला कलेक्टर दीपक सोनी की निगरानी में इस पूरे अभियान का क्रियान्वयन होगा।अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि,उक्त अभियान अंतर्गत घरों में उच्च जोखिम समूहों जैसे शराब तथा तम्बाकू का सेवन करने वाले,शुगर या अन्य कोई बीमारी वाले,पुराने टीबी मरीज तथा उनसे संपर्क वाले ,कुपोषित व्यक्ति तथा साठ वर्ष से अधिक के लोगों की पहचान कर आगे की जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसमें निक्ष्य शिविर भी लगाए जाएंगे जिसमें उक्त बाबत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा । इस हेतु माइंस ,क्रशर ,उद्योगों में कार्य कर रहे लोगों पर विशेष ध्यान भी दिया जाएगा। चार चरणों का यह अभियान सात दिसम्बर से शुरू होकर 23 मार्च 2025 तक चलेगा। जिले में अभियान की तैयारी हेतु सर्वे दल का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है एवं अन्य जरूरी आवश्यक सामग्री जैसे प्रपत्र आदि की पूर्ति की जा रही है । अभियान की सफलता हेतु जन सामान्य का सहयोग प्राप्त करने बाबत,ग्रामों में दीवारों पर नारे लेखन,परिचर्चा तथा लघु बैठकें की जा रही हैं जो इस अभियान के दौरान ज़ारी रहेंगी। अभियान में निर्देशानुसार चिकित्सा स्टाफ जैसे,आरएचओ, सीएचओ सुपरवाइजर, डॉक्टर,प्रबंधकों,सलाहकारों आदि को विविध स्तरों पर जिम्मेदारी दी गई है तथा इसके लिए कंट्रोल रूम बना कर प्रति दिन की गतिविधियों की रिपोर्टिंग होगी एवं प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
    कलेक्टर दीपक सोनी ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सर्वे के दौरान अधिकतम लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बाबत अन्य विभागों जैसे पंचायत,महिला बाल विकास,शिक्षा विभाग,उद्योग ,समाज कल्याण को भी समन्वय बना कर इस कार्य में सहयोग हेतु कहा है। जिला कलेक्टर ने जिले के लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है की लोगों की सहभागिता से ही स्वस्थ बलौदाबाजार तथा स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.