Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM पद से इस्तीफा देंगे कीर स्टारमर
    • एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम
    • ऑरेंज कैप टेबल में सुदर्शन और गिल ने किया पहले और दूसरे नंबर पर कब्जा
    • सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत
    • AC और फ्रिज पर लगे ये छोटे स्टार बचा सकते हैं हर साल हजारों रुपये
    • मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं
    • महिंद्रा यूनिवर्सिटी और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर; कानूनी शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम
    • बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी सीपत की बड़ी पहल, 130 छात्राओं के लिए ‘जेम-2026’ अभियान शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»11 किलो सोना और 8 किलो चांदी के साथ, 11 गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    11 किलो सोना और 8 किलो चांदी के साथ, 11 गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । मुंबई में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक बड़े सोना तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध सोना-चांदी जब्त की है। ‘ऑपरेशन बुलियन ब्लेज’ नामक इस गुप्त कार्रवाई में 11.88 किलो सोना और 8.72 किलो चांदी बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 15.18 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है।

    डीआरआई को खुफिया सूचना मिली थी कि मुंबई के कुछ इलाकों में विदेशी सोने की अवैध तस्करी कर उसे गलाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 10 नवंबर को एजेंसी की टीमों ने चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापा मारा। इनमें दो अवैध सोना गलाने की भट्टियां और दो अपंजीकृत ज्वेलरी दुकानें शामिल थीं।

    छापेमारी के दौरान दोनों भट्टियां पूरी तरह चालू हालत में पाई गईं। वहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाकर सिल्लियों में बदला जा रहा था। डीआरआई ने मौके से 6.35 किलो सोना जब्त किया और चार ऑपरेटरों को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम ने मास्टरमाइंड की दो दुकानों पर छापा मारा, जहां पिघला हुआ सोना बेचा जा रहा था। यहां से अतिरिक्त 5.53 किलो सोना मिला, जिसे बाजार में बेचने की तैयारी थी।

    जांच में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित और सुनियोजित सोना तस्करी नेटवर्क था। गिरोह का सरगना अपने पिता, एक मैनेजर, चार गलाने वाले मजदूरों, एक एकाउंटेंट और तीन डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर यह नेटवर्क चला रहा था। एकाउंटेंट का काम था सोने की मात्रा और बिक्री का हिसाब रखना। डिलीवरी बॉय गलाया गया सोना बाजार में दुकानों तक पहुंचाते थे। जबकि भट्टियों पर सोने को सिल्लियों में बदलकर वैध बाजार में मिलाया जाता था, ताकि उसका स्रोत छिपाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.