रायपुर 14 दिसम्बर 2024। नवा रायपुर में 15 दिसम्बर को सोल्जीराथन का गरिमामय आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में देश की ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाने के लिए विविध स्पर्धाएं आयोजित होगी और इस युद्ध में देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में दौड़ और पैदल चाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, और 3 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। यह दौड़ नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क से प्रारंभ होगी।
आयोजन में प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा के लिए 15 दिसंबर को सुबह 5 बजे से रायपुर के विभिन्न स्थानों से नवा रायपुर तक विशेष बीआरटीएस बस सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी। ये बसें प्रमुख स्थानों जैसे भाटागांव बस स्टैंड, पंचपेड़ी नाका, कमल विहार, देवपुरी चौक, अटल एक्सप्रेस मार्ग, और रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी।
सोल्ज़ीराथन का मुख्य उद्देश्य 1971 के युद्ध में वीर सैनिकों के योगदान को स्मरण करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। आयोजक समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
