Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    • बेटे की बारात से पहले पिता की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं!
    • रोड रोलर ने पिता-बेटी को कुचला, व्यक्ति की मौत, AIIMS में भर्ती ‘मन्नत’ जिंदगी के लिए जूझ रही…
    • स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस का आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग, 13 दिसम्बर 2024/ बाबा गुरूघासीदास जयन्ती के अवसर पर 18 दिसम्बर 2024 को जिला स्तर पर संचालित विभिन्न विभागों के सहयोग से मद्य निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सर्व विभाग प्रमुख/नगरीय निकाय प्रमुख/जनपद पंचायत तथा अध्यक्ष/स्वैच्छिक संस्था प्रमुख और अध्यक्ष/सचिव/भारत वाहिनी समिति को इस संबंध में पत्र जारी कर इस अवसर पर जन सामान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए-ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित भारत माता वाहिनी समिति द्वारा मद्य निषेध के पक्ष में कार्यक्रम आयोजित कराने। रेडियों एवं दूरदर्शन से नशामुक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण। जिले के समस्त विभागों के समन्वय से नशापान के विरूद्ध समुचित कार्यवाही। यथा संभव नशा पीड़ितों से प्रत्यक्ष संवाद विकसित किया जाकर उन्हें नशापान के दुष्परिणामों की जानकारी देने। नशामुक्ति साहित्यों का वितरण। सोशल मीडिया में प्रेरक स्लोगन, चित्रों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार। नशा तथा एड्स प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार। विद्यार्थियों में नशापान के विरुद्ध जागरूकता लाना। इस हेतु विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय में नशापान के दुष्परिणामों पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय संस्कृतिक एवं परम्पराओं के अनुरूप अन्य कार्यक्रम भी आयोजित कराने कहा है।
    मद्यपान निषेध दिवस के अवसर पर संकल्प भी लिये जाएंगे। जिसमें उल्लेखित है कि मुझे ज्ञात है कि नशापान से मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है। नशापान से कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है तथा व्यक्ति भ्रमित हो जाता है। नशापान से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती हैं। नशापान से सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है तथा समाज से प्रायः उपेक्षा मिलती है। नशापान से पारिवारिक सुख एवं समृद्धि का अंत होता है, जिससे जीवन में भटकाव की स्थिति बनती है। नशापान से वातावरण प्रदूषित होता है, जिससे हमारे परिवार के बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं। नशापान उच्च स्तरीय जीवन शैली का प्रतीक नहीं है। अतएव मैं संकल्प लेता/लेती हूँ कि अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षाेल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करूँगा /करूँगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    ​सुशासन तिहार: घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी,ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार…

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.