Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सीएम के काफिले की 19 गाड़ियां एकसाथ बंद, डीजल में मिलावट से मचा हड़कंप
    BREKING NEWS

    सीएम के काफिले की 19 गाड़ियां एकसाथ बंद, डीजल में मिलावट से मचा हड़कंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल । मध्य प्रदेश में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल करीब 19 सरकारी गाड़ियां अचानक रास्ते में बंद हो गईं। यह घटनाक्रम रतलाम जिले के डोसीगांव में हुआ, जहां सभी गाड़ियों ने एक ही पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि डीजल में भारी मात्रा में पानी की मिलावट थी।

    पेट्रोल पंप सील, जांच जारी
    गाड़ियों के बंद होने की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में यह साफ हुआ कि डीजल के साथ टैंकों में पानी मिला हुआ था। कई गाड़ियों में तो 20 लीटर में 10 लीटर तक पानी पाया गया। मिलावट की पुष्टि के बाद भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप को तुरंत सील कर दिया गया।

    पंप मैनेजर की सफाई और अधिकारियों का बयान
    पेट्रोल पंप मैनेजर ने मिलावट से इनकार करते हुए बारिश के कारण टैंक में पानी रिसने की आशंका जताई है। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि पेट्रोल पंप के टैंक में पानी घुसने की संभावना है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है।

    गाड़ियों का इंतजाम रात में ही किया गया
    दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुक्रवार को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉइमेंट कॉन्क्लेव 2025 में शामिल होना था। इसके लिए गुरुवार रात इंदौर से 19 गाड़ियां भेजी गई थीं, जो डोसीगांव में रुकीं और वहीं से डीजल भरवाया गया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक-एक कर सभी वाहन बंद हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में इंदौर से नई गाड़ियों का इंतजाम कर काफिले को रवाना किया गया।

    सरकार गंभीर, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
    इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और ईंधन आपूर्ति प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन का कहना है कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तकनीकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…

    May 6, 2026

    बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग,बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा,5 सुरक्षाकर्मी घायल…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.