Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…
    • गर्मी को धो डाला, जुगाड़ पड़ा भारी;शादियों में बहुत तरह की तैयारियां देखी पर कभी बारात में चलता फिरता एयर कूलर देखा …
    • विशेष लेख-हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • नए ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग इकोसिस्टम का निर्माण-श्री एस. कृष्णन
    • बड़ी खुशखबरी:10 लेन टनल और 132 मीटर ऊंचा ब्रिज! खतरनाक रास्ता अब बनेगा सबसे आसान, 1 मई को ‘मिसिंग लिंक’ का होगा उद्घाटन
    • छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»20 छात्रों ने सीजीपीएससी प्री परीक्षा में हासिल की कामयाबी  ‘मावा मोदोल’ बना सफलता की मिसाल
    छत्तीसगढ़

    20 छात्रों ने सीजीपीएससी प्री परीक्षा में हासिल की कामयाबी  ‘मावा मोदोल’ बना सफलता की मिसाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     बस्तर कांकेर- जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल ’मावा मोदोल’ (मेरा मूल मेरा भविष्य) निःशुल्क कोचिंग ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता सिद्ध करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जो जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की विशेष पहल पर दूरस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है।

    जिला मुख्यालय कांकेर एवं विकासखंड मुख्यालय भानुप्रतापपुर में संचालित इस कोचिंग में पिछले एक वर्ष से विद्यार्थी नियमित अध्ययन कर रहे थे। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। मावा मोदोल की भानुप्रतापपुर शाखा से 12 छात्र-छात्राओं तथा कांकेर शाखा से 08 छात्र-छात्राओं ने प्रारंभिक परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इनमें भानुप्रतापपुर शाखा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में श्रीमती शिल्पा नुरेटी, कु. छबिलता देहारी, भावेश करंगा, रामगुलाल, कु. रजोतिन, राहुल ठाकुर, डेनियल वर्मा, गजेंद्र सोनवानी, लोचन प्रसाद देवांगन, कु. नेहा कोरेटी, दीप मल्लिका चुरेंद्र एवं कमल राम ठाकुर (नायब तहसीलदार) शामिल हैं। वहीं, कांकेर शाखा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में सुभाष नेताम, वीरेंद्र टंडन, प्रतिभा कुंजाम, प्राची वासनीकर, तुषार शेंडे (टेस्ट सीरीज लाभार्थी), दिलीप कुमार मार्कण्डेय, नीरज कुमार साहू एवं विक्रांत शामिल हैं।

    इन सभी विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर होने तथा सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और अनुकूल वातावरण ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और सफलता की राह आसान की। कलेक्टर  क्षीरसागर ने इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रशासन की प्रतिबद्धता का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मण्डावी ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही विषय विशेषज्ञों की सहायता से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में खुलेगा सैनिक स्कूल: युवाओं को मिलेगी नई दिशा,रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव…

    April 29, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़:राज्यपाल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

    April 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.