रायपुर 30 नवम्बर 2024/ केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस को कैडर एलॉट कर दिया है। 2024 बैच के 180 आईएएस को कैडर एलॉट हुआ है। छत्तीसगढ़ को भी तीन आईएएस मिले हैं। ये तीनों आईएएस आउटसाइडर है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के द्वारा एलॉटमेंट लिस्ट जारी करने के बाद संबंधित राज्य सरकारें इन आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग करेंगी।
छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले है। यूपीएससी में 75 रैंक लाने वाले अक्षय दोशी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे जनरल केटेगरी से आते हैं। उनके अलावा 238 रैंक पर आने वाले विपिन दुबे को भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है। विपिन जनरल कैटेगिरी से आते है। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले क्षितिज गुरभेले ने 441 वीं रैंक प्राप्त की थी। वे एससी कैटेगिरी से आते हैं। उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
