मोहला । छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में करंट हादसे से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में माता, पिता और बेटा शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कैसे हुआ हादसा
घटना पाटन खास थाना क्षेत्र के पागरी गांव की है। रविवार रात को सुरतराम बोगा (62) अपनी बाड़ी में काम करने गए थे। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे बेटे रूपलाल बोगा (27) और बाद में पत्नी भागबती बाई (58) भी करंट से चिपक गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में पसरा मातम
जब देर रात तक पिता-पुत्र घर नहीं लौटे, तो महिलाएं उन्हें खोजने पहुंचीं और हादसे का मंजर देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
- NMEO योजना से किसान बेसाहू राम की खेती को मिली नई दिशा
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ

