Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
    • भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 400 पॉइंट चढ़ा, IT शेयरों में भी आई तेजी
    • “भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह लूटा राम मंदिर”, उद्धव सेना ने अमित शाह और BJP पर बोला हमला…
    • सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में जहरीली अमोनिया लीक से सात की मौत, 70 अस्पताल में भर्ती
    • गिरिडीह में लुटेरों ने रिवॉल्वर की नोक पर 1.20 लाख नगदी व मोबाइल की छिनतई
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पावर कंपनी में हुआ योगाभ्यास
    • J&K में सेना ने 4 पर्यटकों की बचाई जान, लहराया बहादुरी का परचम
    • ट्राइसाइकिल न मिलने पर दिव्यांग आदिवासी महिला ने बीजेपी विधायक के पैर पकड़कर लगाई गुहार, फूटा दर्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र
    छत्तीसगढ़

    झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन

    रायपुर- कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शासन की विभिन्न योजनाओं तथा प्रशासनिक सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
    शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही लोगों को शासकीय योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।
    सुकमा तहसीलदार श्री गिरीश निम्बालकर, सरपंच श्रीमती मुन्नी मड़कामी और उपसरपंच श्री प्रवीण बारसे की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में 8 जाति प्रमाण पत्र, 12 निवास प्रमाण पत्र, 8 किसान किताब तथा 2 नामांतरण आदेश प्रदान किए गए। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को बड़ी राहत मिली।
    शिविर की एक खास उपलब्धि किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना भी रही। यहां 5 किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन किया गया। इससे किसानों को भविष्य में डिजिटल कृषि सेवाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
    ग्रामीणों ने शिविर में त्वरित समाधान और एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से गांव में ही जरूरी काम पूरे हो रहे हैं, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।
    सुशासन तिहार के तहत आयोजित ये शिविर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पावर कंपनी में हुआ योगाभ्यास

    June 21, 2026

    एम्स रायपुर ने व्यापक भागीदारी के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    केंद्रीय संचार ब्यूरो, जगदलपुर द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

    June 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.