गरियाबंद 13 दिसंबर 2024/ प्रदेश के मत्स्य कृषकों को मछली पालन की उन्नत तकनीकी से परिचित कराने के लिए राज्य के बाहर मछली पालन संबंधी अध्ययन भ्रमण योजना तहत भ्रमण के लिए भेजा जाता है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड मैनपुर एवं देवभोग के अतिरिक्त विकासखंड गरियाबंद के कमार जनजाति मत्स्य कृषकों को राज्य में स्थित पंखाजूर जिला-उत्तर बस्तर कांकेर तथा गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में मत्स्य पालन की अपनाई जा रहीं उन्नत तकनीकि का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के लिए जिले के 36 मत्स्य पालकों को सर्व सुविधायुक्त बस द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिला कांकेर को अन्तर्देर्शीय मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट जिले का पुरूस्कार राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदाय किया गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

