Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»झारखंड में कोयला खदान का हिस्सा ढहने से 4 की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका
    BREKING NEWS

    झारखंड में कोयला खदान का हिस्सा ढहने से 4 की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची:

    झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल कर्मा प्रोजेक्ट में अवैध रूप से कोयला निकालने गए चार ग्रामीणों की मौत हो गई और छह ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस जांच के अनुसार कुछ ग्रामीण कोयले के अवैध खनन में शामिल थे. रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि हमें सुबह घटना की जानकारी मिली.  मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी गई है. मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. 

    कर्मा परियोजना में सीसीएल कोयला उत्खनन का कार्य कर रही थी. शनिवार सुबह ग्रामीण कोयला निकालने पहुंचे थे, जहां अचानक चाल धंस जाने से 4 ग्रामीणों की मौत कोयला  निकालने के दौरान हो गई. जबकि 6  ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. घायल में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसमें एक का पैर बुरी तरह जख्मी हो चुका है और दूसरी महिला की कमर टूट गई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मा प्रोजेक्ट कार्यालय के गेट के समीप शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांगे हैं कि सीसीएल उचित मुआवजा दे. मुआवजा नहीं मिलने तक शव को नहीं हटाया जाएगा. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    1000 करोड़ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.