Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिना बिजली बंद किए नई तकनीक से खींचा गया 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन का तार
    छत्तीसगढ़

    बिना बिजली बंद किए नई तकनीक से खींचा गया 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन का तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने दी टीम को बधाई

    रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने आधुनिक हॉटलाइन स्ट्रिंगिंग (बिना बिजली बंद किए ट्रांसमिशन लाइन का तार खींचने की तकनीक) का उपयोग करते हुए 400 केवी डीसीडीएस ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह कार्य 765/400 केवी बिलासपुर पूल (पावरग्रिड, सीपत) सब-स्टेशन से 400/220 केवी धरदेही (जिला मुंगेली) सब-स्टेशन के बीच निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन पर किया गया।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के चेयरमेन श्री सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर बिना बिजली आपूर्ति प्रभावित किए परियोजनाओं का कार्य पूरा करना कंपनी की तकनीकी दक्षता एवं कार्यकुशलता का परिचायक है।

    ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नई 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के दौरान इसे कई पहले से चालू उच्चदाब बिजली लाइनों तथा एक रेलवे ट्रैक के ऊपर से ले जाना था। सामान्य परिस्थितियों में ऐसे कार्य के लिए संबंधित लाइनों का शटडाउन लेना पड़ता है, लेकिन मेसर्स एसीबीआईएल (ACBIL), केपीएल (KPL) तथा एस्सार प्राइवेट लिमिटेड (ESSAR Pvt. Ltd.) की विद्युत लाइनों पर आवश्यक शटडाउन की अनुमति उपलब्ध नहीं हो सकी। इस प्रतिकूल परिस्थिति को देखते हुए ट्रांसमिशन कंपनी ने हॉटलाइन स्ट्रिंगिंग तकनीक अपनाई। इस तकनीक में चालू बिजली लाइनों को बंद किए बिना पूरी सुरक्षा के साथ नई ट्रांसमिशन लाइन का तार खींचा जाता है। इससे उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होती और निर्माण कार्य भी समय पर पूरा किया जा सकता है।

    श्री शुक्ला ने बताया कि 2 जून से 27 जून 2026 के बीच इस तकनीक का उपयोग कर तीन ओवरहेड पावर लाइन क्रॉसिंग पार कर लाइन खींचा गया, जिसमें 400 केवी लाइन पथाडी–बिलासपुर-1,2 एवं 400 केवी एसीबीआईएल–बिलासपुर-1,2 एवं 2 तथा 400 केवी एस्सार महान–बिलासपुर-1 एवं 2 से क्रासिंग की गई। इसके साथ ही घुटकु–कलमितर रेलवे स्टेशनों के बीच एक ओवरहेड रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग का कार्य भी इसी तकनीक का उपयोग करके सुरक्षित रूप से संपन्न किया गया।

    यह अत्यंत तकनीकी एवं चुनौतीपूर्ण कार्य कार्यालय कार्यपालन अभियंता, ईएचटी (निर्माण), सीएसपीटीसीएल, बिलासपुर की निगरानी में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ठेकेदार मेसर्स एल एंड टी की टीम व्दारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस कार्य में कार्यपालक निदेशक (लाइन) श्री संजय पटेल, मुख्य अभियंता (परियोजना) श्री प्रसन्ना गोसावी, अधीक्षण अभियंता श्री वीवीएस कंवर, कार्यपालन अभियंता श्री जीआर जायसवाल ने इस कार्य में महती भूमिका निभायी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    August 3, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.