Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»रायपुरा चौक में 433.37 लाख की अंडरग्राउंड केबलिंग का शुभारंभ
    BREKING NEWS

    रायपुरा चौक में 433.37 लाख की अंडरग्राउंड केबलिंग का शुभारंभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने गुरुवार को रायपुरा चौक में ₹433.37 लाख की लागत से शुरू होने वाले अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस कार्य का उद्देश्य क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुरक्षित बनाना और भविष्य में चौड़ीकरण के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।

    इस मौके पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मधुकर जमुलकर, अधीक्षण अभियंता महावीर विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता वी.के. तिवारी और शिव गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने, जोन-8 की आयुक्त राजश्री पटेल समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    कहां-कहां होगी अंडरग्राउंड केबलिंग
    यह कार्य मनुआस रियल्टी मैरिज पैलेस चौक रायपुरा से प्रतिमा हार्डवेयर, गोल चौक, डीडी नगर, मंजीत टावर, कामाख्या रेस्टोरेंट और राजा बैटरी से सनी ट्रेडर्स तक किया जाएगा।

    ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम
    विधायक मूणत ने बताया कि इस कार्य के पूरा होते ही लोक निर्माण विभाग से चौड़ीकरण भी प्रारंभ करवा दिया जाएगा। अंडरग्राउंड केबलिंग से बिजली खंभे हटाए जाएंगे, जिससे सड़क चौड़ी हो जाएगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।

    भविष्य की योजनाओं का खाका भी पेश किया
    विधायक ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य विवेकानंद आश्रम से अनुपम गार्डन तक की केबल को अंडरग्राउंड करना है। उन्होंने बताया कि रायपुर पश्चिम में निरंतर विकास कार्य जारी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

        भेस थान में वर्किंग वुमन हॉस्टल के लिए ₹17 करोड़ की स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया शुरू।


        ठक्कर बापा वार्ड में ₹19 करोड़ की लागत से पानी टंकी और पाइपलाइन की स्वीकृत

    सरस्वती नगर थाना के पास, आमनाका बस डिपो की भूमि पर मल्टी परपस स्पोर्ट्स हॉल निर्माण का प्रस्ताव

    मूणत ने कहा, “रायपुर पश्चिम का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना ही मेरा संकल्प है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.