Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»चंद्रपुर में वर्धा नदी में नहाने गए कॉलेज के 5 दोस्त गहरे पानी में समा गए, रेस्क्यू के बीच मचा कोहराम
    मुख्य समाचार

    चंद्रपुर में वर्धा नदी में नहाने गए कॉलेज के 5 दोस्त गहरे पानी में समा गए, रेस्क्यू के बीच मचा कोहराम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां घुग्घुस के पास वर्धा नदी में नहाने गए 5 कॉलेज छात्र गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद एक छात्र का शव नदी से बाहर निकाल लिया है, जबकि बाकी 4 छात्रों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इस हादसे के बाद से लापता और मृतक छात्रों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

    देर रात नदी किनारे मिले कपड़े और मोबाइल
    मिली जानकारी के मुताबिक, घुग्घुस शहर के इंदिरा नगर इलाके में रहने वाले 5 दोस्त रविवार दोपहर को अचानक घर से निकले थे। जब देर रात तक वे वापस नहीं लौटे, तो परेशान घरवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश करते हुए परिजन जब माथारदेवी परिसर के पास वर्धा नदी के किनारे पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। नदी किनारे पांचों युवकों के कपड़े, चप्पलें और मोबाइल फोन रखे हुए थे। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तुरंत घुग्घुस पुलिस को मामले की जानकारी दी।

    तन्मय का शव मिला, 4 दोस्त अब भी लापता
    सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। रात में अंधेरा ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। सोमवार सुबह होते ही नावों और विशेष खोजी दल की मदद से नदी में दोबारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ घंटों की तलाश के बाद टीम ने एक युवक का शव नदी से बरामद कर लिया, जिसकी पहचान तन्मय पथाडे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, डूबे हुए सभी छात्रों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है और ये सभी कॉलेज के छात्र थे। नदी में डूबने वाले युवकों के नाम इस प्रकार हैं:
    – तन्मय पथाडे (शव बरामद)
    – सम्यक सोनटक्के
    – नकुल केलजरकर
    – सन्नी आसमपल्ली
    – रोहित बोबले

    इलाके में पसरा मातम, रेस्क्यू जारी
    शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि रविवार की छुट्टी होने के कारण पांचों दोस्त नदी में तैरने के लिए आए होंगे और पानी की गहराई का अंदाजा न होने की वजह से हादसे का शिकार हो गए। ये पांचों युवक एक ही कॉलोनी (इंदिरा नगर) के रहने वाले थे और आपस में बहुत गहरे दोस्त थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरी कॉलोनी में मातम छा गया है। घुग्घुस थाने के इंस्पेक्टर प्रकाश राऊत ने बताया कि नदी किनारे लड़कों का सामान मिलने के तुरंत बाद ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। एक छात्र का शव मिल चुका है और बाकी 4 युवकों को ढूंढने के लिए बचाव दल लगातार नदी में खाक छान रहा है। स्थानीय लोग भी भारी संख्या में नदी किनारे जुटे हुए हैं और सबकी आंखें नम हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.