उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया. जहां भारी बारिश के बीच रोडवेज बस पर एक पेड़ गिरा. इसमें चालक सहित 5 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. जबकि कई अन्य यात्री घायल हैं. पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते चलती रोडवेज बस पर ये विशालकाय पेड़ गिरा है. इस भीषण हादसे में बस चालक और चार यात्रियों के मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया गया है. जैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरख चौराहे के पास का ये पूरा मामला है. सीएम योगी ने मृतक के परिवार को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है.
Trending
- मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड
- छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
- आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
- श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
- सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
- थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी
- अन्ना हजारे CJP के प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज

