Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    • जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    • बंगाल चुनाव के बीच संजय राउत की ओवैसी को सलाह
    • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
    • मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप
    • ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    • बंगाल के लिए  अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 6 महीने में UCC
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»मेष, मिथुन समेत 6 राशियों को माता रानी की कृपा से होगा अच्छा लाभ, शुक्र गोचर से होगा लाभ
    Blog

    मेष, मिथुन समेत 6 राशियों को माता रानी की कृपा से होगा अच्छा लाभ, शुक्र गोचर से होगा लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026: मार्च का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र और धार्मिक के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि का पर्व भी है. इस सप्ताह मंगल ग्रह कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं और शुक्र का मेष राशि में गोचर होने वाला है. इस सप्ताह की शुरुआत में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बना रहेगा. वहीं सप्ताह के मध्य में चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे, जहां पहले से गुरु ग्रह हैं. चंद्रमा और गुरु की युति से इस सप्ताह गजकेसरी योग का निर्माण होगा. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह मेष, मिथुन, धनु समेत 6 राशियों के लिए शानदार रहने वाला है. वहीं वृष, कर्क, सिंह समेत 6 राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं चैत्र नवरात्रि का यह सप्ताह 23 से 29 मार्च मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

    मेष साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं. मंगल उदय की वजह से मेष राशि वालों को अच्छा धन का लाभ मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में अगर कोई समस्या बनी हुई थी तो वह इस सप्ताह खत्म हो सकती है. नौकरी पेशा जातकों की स्थिति ऑफिस में मजबूत बनेगी और आय के नए मार्ग आपको मिल सकते हैं. लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में कामकाज की अधिकता आपको परेशान कर सकती है. माताजी के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. छात्र वर्ग को मार्च का यह सप्ताह शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

    वृषभ साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

    मार्च के अंतिम सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह इस सप्ताह 12वें भाव में गोचर करने वाले हैं. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इस सप्ताह आप किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. पारिवारिक जीवन में तालमेल बना कर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा क्योंकि समय समय आपको जरूरत पड़ सकती है. मार्च के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के खर्च में वृद्धि हो सकती है, जिसकी वजह से मासिक बजट खराब हो सकता है. सप्ताह का अंतिम भाग में मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से सेहत संबंधी समस्या हो सकता है.

    मिथुन साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

    मार्च के अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे लाभ मिलने के योग बन रहे हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल मार्गी अवस्था में शनि की मूलत्रिकोण राशि में विराजमान हैं, जहां राहु और मंगल ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. इस सप्ताह आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा. इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बने रहेंगे और सेहत में भी सुधार आएगा. इस राशि के नवदंपति को अंतिम सप्ताह में संतान सुख की प्राप्ति होगी. नौकरी पेशा जातकों के लिए ऑफिस से संबंधित यात्रा का योग बना रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग आपको अच्छा मिलेगा.

    कर्क साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Kark Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह कर्क राशि वालों को शुरुआती भाग में खर्च और यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है, जिसकी वजह से शारीरिक परेशानी हो सकती है. कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन भाग दौड़ अधिक बनी रह सकती है. नौकरी पेशा जातक इस सप्ताह अपने कामकाज पर फोकस बनाए रखें अन्यथा अधिकारियों का आप से विश्वास खत्म हो सकता है. व्यापारियों को इस सप्ताह कारोबार को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है.

    सिंह साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Singh Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है इस वजह से आपको कई मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, शनि हमेशा कर्मो के हिसाब से फल देते हैं. इस सप्ताह आप किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है. वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें अन्यथा किसी से विवाद होने की आशंका बन रही है. नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.

    कन्या साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाले हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल मार्गी अवस्था में राहु और मंगल ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. इस युति के प्रभाव से कन्या राशि वालों की कई परेशानियां खत्म होंगी और नवरात्रि की वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. धन लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेगी और माता रानी की कृपा से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. नौकरी पेशा जातकों का मार्च के अंतिम सप्ताह अधिकारी तथा सहकर्मियों के ऊपर आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा. इस सप्ताह आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है.

    तुला साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Tula Weekly Rashifal)

    मार्च के अंतिम सप्ताह तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा सपॉर्ट मिलेगा और माता रानी की कृपा से आपके कई कार्य पूरे होंगे. आपकी राशि के स्वामी फिलहाल शनि और सूर्य ग्रह के साथ मीन राशि में युति बना रहे हैं. इस युति के प्रभाव से तुला राशि वालों के बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक सुधार भी होगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. धन लाभ के योग रहेंगे और आय के नए स्रोत इस सप्ताह आपको मिल सकते हैं. संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनकी तरक्की से मन भी प्रसन्न होगा. नौकरी से संबंधित दिए गए इंटरव्यू में आपको इस सप्ताह सफलता मिल सकती है.

    वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल राहु के साथ युति बना रहे हैं. इस सप्ताह शुरुआत में वृश्चिक राशि वालों को कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें मिल सकती है. परिवार में किसी गलतफहमी की वजह से मनमुटाव होने की आशंका बन रही है और दोस्तों के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है.

    धनु साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह मार्गी अवस्था में शुभ फल प्रदान कर रहे हैं. इस सप्ताह धनु राशि वालों की ऑफिस में स्थिति अच्छी बनी रहेगी और सहकर्मियों की मदद से कई प्रोजेक्ट पूरे कर पाएंगे. इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा. चैत्र नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है और दान-पुण्य के कार्य भी कर सकते हैं. इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.

    मकर साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Makar Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए कुछ मामलों में फायदा देगा तो कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. लव लाइफ वालों के बीच किसी गलतफहमी की वजह से रिश्ते में दरार आ सकती है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो बाजार की स्थिति और विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें. व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट करने से बचें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. इस सप्ताह मकर राशि वालों को मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से सेहत संबंधी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है.

    कुंभ साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है, आपकी राशि में फिलहाल राहु, मंगल और बुध ग्रह की युति बन रही है. साथ ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. नवरात्रि की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और बच्चों के साथ मेले में भी जा सकते हैं. संतान के साथ आपके संबंधी मधुर रहेंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत भी मिलेगी. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला बना रहेगा. लव लाइफ से जुड़े मामलों में यह सप्ताह आपको लाभ दे सकता है और रिश्ते भी मजबूत रहेंगे. साथ ही आपका वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा.

    मीन साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026 (Meen Weekly Rashifal)

    मार्च का अंतिम सप्ताह मीन राशि वालों के लिए कुछ उतार चढ़ाव वाला हो सकता है क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. साथ ही सूर्य, शुक्र और शनि ग्रह की युति भी बन रही है. इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा और परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव भी हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें और व्यर्थ की बातें सोच कर तनाव ना लें अन्यथा आपके कई कार्य अटक सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा और व्यापारी कामकाज का अच्छे से ध्यान रखें और उधारी में माल देने से बचें. इस सप्ताह दूसरों के मामलों में अपनी राय देने से बचें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली के मछली बाजार में लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां और कई दुकानें जलकर खाक

    March 12, 2026

    T20 world cup 2026:- सुपर-8 में भारत ने अपनी जगह की सुरक्षित, देखे भारत का पूरा शेड्यूल

    February 16, 2026

    दो पत्नियों के बीच एक पति का बंटवारा, रविवार को ‘बेचारे पति’ का रहेगा साप्ताहिक अवकाश

    January 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.