Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साबरमती मल्टीमॉडल हब आधुनिक भारत के एकीकृत परिवहन तंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण : बी.के. शर्मा
    • कालूपुर रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार
    • स्मार्ट मीटर : बिजली मीटर के विकास का अगला स्वाभाविक कदम
    • कोचरब आश्रम: जहाँ बैरिस्टर मोहनदास से ‘महात्मा’ बनने की शुरू हुई यात्रा
    • देवताओं के घर को मिलेगा दुनिया की धरोहर का दर्जा? UNESCO की लिस्ट में शामिल होने की राह पर Mount Olympus
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के तबादले, देखें सूची
    • महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और मेनोपाॅज के बारे में मिली जानकारी
    • मानसून में एलोवेरा के फायदे, बाल से लेकर पेट तक में लाभकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»64 वर्ष के हुये बॉलीवुड के हीरो सुनील शेट्टी
    मनोरंजन

    64 वर्ष के हुये बॉलीवुड के हीरो सुनील शेट्टी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी 64 वर्ष के हो गये। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्में सुनील शेट्टी ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बलवान से की। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने जबरदस्त एक्शन दृश्य देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म मोहरा सुनील शेट्टी के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुयी।‘मोहरा’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में बन गयी और इसके बाद फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को रूपहले पर्दे पर भुनाया। इन फिल्मों में ‘अंत’, ‘सुरक्षा’, ‘टक्कर’, ‘रक्षक’ और ‘सपूत’ आदि शामिल हैं।

    वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेराफेरी’ सुनील शेट्टी की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगों की धारणा थी कि सुनील शेट्टी केवल मारधाड़ से परिपूर्ण अभिनय ही कर सकते हैं लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर अपने कारनामों से दर्शकों को हंसाते- हंसाते लोटपोट कर दिया। फिल्म की सफलता को देखते हुये 2006 में इसका सीक्वेल ‘फिर हेराफेरी’ बनाया गया।

    वर्ष 2000 में ही सुनील शेट्टी के करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘धड़कन’ प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उनका यह किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। इसके बावजूद वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये। सुनील शेट्टी की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की गयी। उन्होंने फिल्म ‘वक्त हमारा है’ से जोड़ी के रूप में आगाज किया। उनकी जोड़ी को देखकर दर्शकों को लगा कि अमिताभ और विनोद खन्ना के बाद लंबे अरसे से जिस जोड़ी की कमी शिद्दत से महसूस की जा रही है, वह उन्हें मिल गई है। एक्शन में माहिर इन दोनों कलाकारों ने इस फिल्म की कामयाबी के बाद ‘हम बेमिसाल हैं’, ‘सपूत’, ‘मोहरा’, ‘हेराफेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘फिर हेराफेरी’ आदि फिल्मों में एक साथ काम किया।

    सुनील शेट्टी के सिने करियर में उनकी जोड़ी रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और सोनाली बेन्द्रे के साथ सर्वाधिक पसंद की गयी। सुनील शेट्टी ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। सुनील शेट्टी ने ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागमभाग’ जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है। सुनील शेट्टी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राम कपूर की हरकत पर भड़कीं श्रेया कालरा, बार-बार किश करने पर बोली अगली बार किया तो मुँह……

    July 20, 2026

    तीसरी शादी करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने में आमिर खान ?, लव जिहाद को लेकर दी धमकी

    July 18, 2026

    ‘धमाल 4’ के आगे बंपर ओपनिंग करेगी ‘द ओडिसी’

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.