किसानों को 1137 करोड़ 52 लाख 36 हजार रूपए का किया गया भुगतान
राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी लगातार जारी है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। जिले में अब तक 99 हजार 574 किसानों से 4932804.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 1137 करोड़ 52 लाख 36 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव लगातार जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिले में सुचारू तरीके से धान की खरीदी की जा रही है, वहीं धान का उठाव लगातार ट्रांसपोटर्स एवं मिलर्स के द्वारा किया जा रहा है। अवैध धान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोचियो एवं बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है। धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों ने माइक्रो एटीएम के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है। तत्काल राशि मिलने पर किसानों में खुशी है। धान बिक्री के लिए टोकन तुहर दुआर एप द्वारा ऑनलाईन माध्यम से टोकन किसानों को दिया जा रहा है। जिससे किसानों को बहुत सुविधा मिली और एक ही बार में पूरा धान की बिक्री हो जाने से समय की बचत हो रही है।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
