Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»संसद के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ के रास्ते पर सरकार, लोगों की आय बढ़ी
    राष्ट्रीय

    संसद के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ के रास्ते पर सरकार, लोगों की आय बढ़ी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में हाल में किए गए सुधारों, नयी श्रम संहिताओं और कम महंगाई दर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ के रास्ते पर अग्रसर है। द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 साल में देश की आर्थिक नींव बहुत मजबूत हुई है। विभिन्न वैश्विक संकटों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। महंगाई दर को कम रखने का रिकॉर्ड और बेहतर हुआ है जिसका इसका सीधा फायदा देश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को हो रहा है। उन्होंने कहा, “सरकार की नीतियों के कारण देशवासियों की आय बढ़ी है, बचत बढ़ी है और खरीद शक्ति में भी वृद्धि हुई है।”

    यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि पर सहमति के लिए देशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने इसे भारत के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र को गति देने वाला “ऐतिहासिक कदम” बताया और कहा कि इससे देश के युवाओं के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर पैदा होंगे। मुर्मू ने कहा कि सरकार ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ के पथ पर चल रही है और पुराने नियमों तथा प्रावधानों को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से निरंतर बदला जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जीएसटी में किए गए सुधारों के कारण देशवासियों को एक लाख करोड़ रुपए की बचत सुनिश्चित हुई। जीएसटी में कटौती के बाद साल 2025 में दुपहिया वाहनों का पंजीकरण दो करोड़ के पार पहुंच गया जो अपने-आप में नया रिकॉर्ड है। सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आय पर कर शून्य करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सुधारों से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अभूतपूर्व फायदा हो रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि देश ने नए सेक्टरों के उदय के साथ श्रमिकों के हितों को सुरक्षित करने के लिए नये श्रम कानून लागू किए हैं। लंबे समय से देश की श्रम-शक्ति दर्जनों कानूनों में उलझी हुई थी। इसे अब सिर्फ चार संहिताओं में सीमित किया गया है। इससे श्रमिकों को उचित वेतन-भत्ते और अन्य कल्याणकारी लाभ मिलने आसान हुए हैं। देश के युवाओं और महिलाओं को इसका खास तौर से फायदा होगा। उन्होंने बताया कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से अब तक लगभग दो लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित हुआ है और 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक का उत्पादन हुआ है। देश का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर अभूतपूर्व गति से विकास कर रहा है। बीते 11 साल में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में छह गुणा वृद्धि हुई है और यह 11 लाख करोड़ रुपए का हो चुका है।

    निवेश और निर्यात में देश की बढ़ती वैश्विक हिस्सेदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश में लगभग 750 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है। सरकार नए सेक्टरों को प्रोत्साहन दे रही है। आधुनिक विनिर्माण और भविष्य की प्रौद्योगिकी के लिए माइक्रो चिप में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए साल 2025 में चार और सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों को मंज़ूरी दी गई है। देश 10 ऐसी फैक्ट्रियां आने वाले समय में विनिर्माण शुरू करने वाली हैं। भारत अब नैनो चिप निर्माण के लिए भी बड़े कदम उठाये जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.