Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सारंगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप…
    BREKING NEWS

    सारंगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले में सरकारी व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करती एक गंभीर घटना सामने आई है। सारंगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि शव किसी एकांत स्थान पर नहीं, बल्कि एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय और खाद्य शाखा के बीच स्थित बरगद के चबूतरे पर पाया गया।

    घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि तहसील जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर में कोई अज्ञात व्यक्ति कब आया, कितनी देर वहां मौजूद रहा और उसकी मौत कब हुई, इसकी जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कैसे नहीं हुई। इस मामले ने तहसील परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

    सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 AE 3326 भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वाहन के जरिए मृतक की पहचान हो सकती है।

    फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। वहीं, तहसील कार्यालय परिसर में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही को लेकर क्या कदम उठाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन

    August 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.