Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्यार में अंधी हुई बेटी ने ,नर्सिंग स्किल का इस्तेमाल कर माता- पिता को दी दर्दनाक मौत…
    क्राइम

    प्यार में अंधी हुई बेटी ने ,नर्सिंग स्किल का इस्तेमाल कर माता- पिता को दी दर्दनाक मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेलंगाना के विकाराबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी, जिस पर बीमारों की सेवा करने की जिम्मेदारी थी, उसने अपने ही माता-पिता की जान लेने के लिए अपने पेशेवर ज्ञान का दुरुपयोग किया। पुलिस ने 25 वर्षीय नर्स सुरेखा को अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेखा संगारेड्डी के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। उसे दवाओं और उनके प्रभाव की गहरी समझ थी। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसने अपने माता-पिता ‘लक्ष्मी (54) और दशरथ (58)’ को मौत की नींद सुलाने के लिए ‘आर्टासिल’ नामक बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगाया। उसने यह इंजेक्शन अत्यधिक मात्रा (ओवरडोज) में दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

    प्रेम प्रसंग का विरोध बना हत्या की वजह

    सुरेखा की इस खौफनाक साजिश के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये एक युवक से हुई थी, जो दूसरी जाति का था। जब उसने अपने माता-पिता को इस रिश्ते के बारे में बताया, तो उन्होंने कड़ा विरोध किया। घर में आए दिन होने वाले झगड़ों और अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने की जिद में सुरेखा ने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

    बहाने से लगाया मौत का इंजेक्शन

    24 जनवरी की रात सुरेखा ने अपनी साजिश को अंजाम दिया। उसने अपने माता-पिता से कहा कि वह उनके शरीर के दर्द को कम करने के लिए इंजेक्शन लगा रही है। अपनी बेटी पर भरोसा करते हुए उन्होंने इंजेक्शन लगवा लिया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यही उनकी आखिरी रात होगी। इंजेक्शन लगते ही दोनों बेहोश हो गए और कुछ ही देर में उनके प्राण निकल गए।

    भाई को बताने के बाद ऐसा खुला राज

    खुद को संदेह से बचाने के लिए सुरेखा ने नाटक रचा और अपने भाई को सूचना दी कि माता-पिता बेहोश हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, घर की तलाशी के दौरान पुलिस को इस्तेमाल की गई सिरिंज और दवा की खाली बोतलें मिलीं। मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद सुरेखा टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.