Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»‘SWAT कमांडो’ काजल की उसके ही पति ने लालच की बलि चढ़ा दी. हत्या के दौरान काजल 4 महीने की गर्भवती थी…
    क्राइम

    ‘SWAT कमांडो’ काजल की उसके ही पति ने लालच की बलि चढ़ा दी. हत्या के दौरान काजल 4 महीने की गर्भवती थी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई. दिल्ली पुलिस में ‘SWAT कमांडो’ के पद पर तैनात 27 वर्षीय कमांडो काजल की उसके ही पति ने दहेज की बलि चढ़ा दी. हत्या के दौरान काजल 4 महीने की गर्भवती थी. आरोपी पति खुद रक्षा मंत्रालय में क्लर्क है. उस पर आरोप है कि उसने लोहे के डंबल से वार कर अपनी पत्नी और अपने ही अजन्मे बच्चे को मौत के घाट उतार दिया.आतंकियों को हराने वाली घर में ही हार गई! महिला कमांडो काजल को पति ने पीटा, 5 दिन बाद हो गई मौत

    काजल और अंकुर की कहानी 2022 में स्नातक की पढ़ाई के दौरान शुरू हुई थी. प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने परिजनों को मनाकर सात फेरे लिए. शादी के वक्त दोनों ही सरकारी पदों पर थे. काजल दिल्ली पुलिस की कमांडो बनी और अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क. लेकिन शादी के महज 15 दिन बाद ही प्यार का नकाब उतर गया. परिजनों का आरोप है कि पति अंकुर और उसके परिवार ने गाड़ी और नकदी की डिमांड शुरू कर दी. काजल को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. हद तो तब हो गई जब 22 जनवरी को अंकुर ने काजल के भाई को फोन कर ठंडे दिमाग से कहा, “मैंने काजल को मार दिया है, आकर उसका शव ले जाओ.” 

     22 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे उनके पति अंकुर ने डंबल से उन पर हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी. हमले के बाद अंकुर ने खुद काजल को मोहन गार्डन के तारक हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया,  डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया.लेकिन पांच दिनों की जंग के बाद 27 जनवरी को काजल की मौत हो गई.

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में तैनात स्वाट (स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स) कमांडो काजल की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. पांच दिन पहले उसके पति अंकुर ने कथित तौर पर डंबल से उस पर हमला किया था. अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर काम करता है. काजल पर हमला करने के आरोप में अंकुर को 22 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

    काजल के पिता राकेश ने रुंधे गले से बताया कि उनकी बेटी ने बड़ी मेहनत से दिल्ली पुलिस में कमांडो का मुकाम हासिल किया था. उन्होंने बताया, “मेरी बेटी 4 महीने की गर्भवती थी. लालची पति ने लोहे के डंबल से उसके सिर पर वार किया. उसने मां और कोख में पल रहे बच्चे, दोनों को खत्म कर दिया.” वहीं, मां मीना देवी ने बताया कि उन्होंने काजल ने ससुराल वालों को देने के लिए 10 लाख का लोन अपने माता-पिता के नाम पर लिया था.

    राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    आज जब काजल का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव ‘बड़ी’ (गन्नौर) पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया. एक तरफ देश की सेवा करने वाली कमांडो बेटी खोने का गम था, तो दूसरी तरफ दहेज के लोभियों के प्रति भारी आक्रोश. काजल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां पुलिस बल और ग्रामीणों ने नम आंखों से उसे विदाई दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.