Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पत्नी के समय नहीं देने से नाराज सौतेले बाप ने 2 वर्षीय मासूम को मार डाला
    क्राइम

    पत्नी के समय नहीं देने से नाराज सौतेले बाप ने 2 वर्षीय मासूम को मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सौतेले पिता ने अपने ही दो वर्षीय मासूम बेटे को जमीन पर पटक कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक यह घटना 25 जनवरी की रात की है। मृतक बच्चा आरोपी की पत्नी का बेटा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पत्नी अपने बेटे के चलते आरोपी को समय नहीं दे पा रही थी, इसी बात को लेकर आरोपी अक्सर नाराज रहता था। गुस्से में आकर आरोपी ने मासूम बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद आरोपी बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम रणवीर सिंह है और वह मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा का रहने वाला है। आरोपी फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी की नवंबर 2025 में दूसरी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी अपने पहले पति से हुए बच्चों के साथ आरोपी के साथ रह रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था और बच्चों को लेकर उसे आपत्ति रहती थी। आरोपी का मानना था कि पत्नी बच्चों के कारण उसे समय नहीं देती थी। इसी वजह से आरोपी के मन में बच्चों के प्रति नफरत बढ़ती जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं SHO विनोद कुमार का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील और दुखद मामला है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.