रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में डॉ.कांति भूषण बंसोड़े सहित दो कर्मियों को प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर कभी रिटायर नहीं होते। उनका पेशा ऐसा है कि वे लोगों को जीवन देने का काम करते है। विपरीत परिस्थिति में कार्य करते हुए लोगों को वे निरोग करते है। ट्रांसमिशन कंपनी के भिलाई औषधालय में पदस्थ डॉ कांतिभूषण बंसोड़े के साथ वरिष्ठ पर्यवेक्षक परीक्षण श्री चैतराम ठाकुर एवं लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री जीवन लाल पटेल आज सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में डॉ. बंसोड़े ने अपनी सेवा अवधि के दौरान मिले सहयोग के लिए कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री के.एस.मनोठिया, श्री एम.एस.चौहान, श्री संजय पटेल, मुख्य अभियंता श्री ए.एम.परियल, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री के.बी.पात्रे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच.एल.पंचारी, सलाहकार डॉ.एस.सी.खरे, कोरबा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.निलेश कुमार सिंह, डॉ.इंदु साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल तथा आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी द्वारा किया गया।
Trending
- अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
- विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
- महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
- छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
- नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
- नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
- इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
- रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम

