Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं MS Dhoni…
    मुख्य समाचार

    झारखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं MS Dhoni…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand News: झारखंड पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की तैयारी है।

    इस प्रस्ताव पर धोनी ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी
    सूत्रों के मुताबिक झारखंड सरकार और महेंद्र सिंह धोनी के बीच जल्द ही एक समझौता (एमओयू) होने की संभावना है। इसके लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दरअसल, दो दिन पहले ही धोनी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस मुलाकात के बाद से ही धोनी के ब्रांड एंबेसडर बनने की चर्चा तेज हो गई है। पर्यटन विभाग ने झारखंड टूरिज्म के प्रचार-प्रसार को देश और विदेश तक पहुंचाने के लिए एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर धोनी ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। अब सरकार और पर्यटन विभाग इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

    बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। ऐसे में उनके जुड़ने से झारखंड पर्यटन की ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि धोनी की लोकप्रियता से झारखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थल, झरने, पहाड़, जंगल और आदिवासी संस्कृति को व्यापक पहचान मिलेगी। योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एमएस धोनी के साथ वीडियो शूट किए जाएंगे। इन वीडियो को सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए देश और विदेश में दिखाया जाएगा। इससे झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। रांची के निवासी होने के नाते महेंद्र सिंह धोनी का झारखंड पर्यटन का चेहरा बनना राज्यवासियों के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोस्तों के साथ निकला 25 वर्षीय अमनदीप 14 दिन बाद खेत में मिला मृत, सामने आई पूरी कहानी

    August 29, 2026

    CBI का बड़ा एक्शनः 75-75 हजार रूपए की रिश्वत लेते BSNL के दो वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

    August 28, 2026

    बहनों की राखियां करती रह गईं इंतजार…रक्षाबंधन पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

    August 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.