Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»चार्जिंग में दिक्कत? आसान तरीकों से मिनटों में साफ करें फोन का चार्जिंग पोर्ट
    तकनीकी

    चार्जिंग में दिक्कत? आसान तरीकों से मिनटों में साफ करें फोन का चार्जिंग पोर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या फोन चार्ज करते वक्त आपको भी बार-बार चार्जर लगाना-निकालना पड़ रहा है? ये दिक्कत सच में काफी झुंझलाहट भरा रहता है. पहली नजर में तो लगता है कि चार्जर ही कहीं खराब तो नहीं हो गया है या फोन में कोई बड़ी टेक्निकल दिक्कत तो नहीं आ गई है. लेकिन सर्विस सेंटर भागने से पहले एक बार फोन के चार्जिंग पोर्ट में आपको झांककर जरूर देख लेना चाहिए, क्योंकि कई बार असली गड़बड़ी वहीं छुपी होती है.

    होता क्या है कि हम अपने फोन को जेब, बैग, टेबल या गाड़ी में कहीं भी रख देते हैं. धीरे-धीरे इनमें धूल-मिट्टी और छोटे-छोटे कण चार्जिंग पोर्ट के अंदर जमा होने लगते हैं. फिर जब चार्जर लगाते हैं तो केबल और फोन के बीच सही कनेक्शन नहीं बैठ पता है. इसी वजह से फोन स्लो चार्ज होने लगता है या बार-बार चार्जिंग कटने लगती है. चलिए कारण तो हमनें अब समझ लिए. आइए अब ये भी जान लेते हैं इसे कैसे साफ किया जाए.

    सफाई करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    साफ करने से पहले फोन को पूरी तरह स्विच ऑफ दें और अगर चार्जिंग पर लगा है तो उसे निकाल भी दें. कभी भी फोन को बिजली से जुड़ा हुआ रखकर चार्जिंग पोर्ट साफ न करिएगा. अगर ऐसा करते हैं तो फोन खराब भी हो सकता है और झटका लगने का भी रिस्क रहता है. और हां, सफाई करते वक्त सुई, सेफ्टी पिन या पेपर क्लिप जैसी नुकीली चीज का भी यूज करने से आपको बचना चाहिए. इससे अंदर के कनेक्टर हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं.

    किन चीजों से करें साफ?

    चार्जिंग पोर्ट साफ करने के लिए आपको कोई महंगे या प्रोफेशनल टूल्स लेने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद चीजों से भी आराम से काम चल जाता है. जैसे लकड़ी वाला टूथपिक सबसे सेफ ऑप्शन है, क्योंकि ये नरम होता है और करंट भी कंडक्ट नहीं करता. बस इसे धीरे-धीरे पोर्ट में डालकर दिख रही धूल या गंदगी को आराम से निकाल सकते हैं.

    इसके अलावा, सॉफ्ट ब्रिसल वाला ब्रश भी बढ़िया काम करता है. मतलब साफ टूथब्रश या मेकअप ब्रश इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ एक्सपर्ट्स हल्का-सा कंप्रेस्ड एयर भी यूज करने की सलाह देते हैं ताकि धूल उड़ जाए. लेकिन ध्यान रखें कि इसे थोड़ी दूरी से ही इस्तेमाल करना चाहिए, नहीं तो पोर्ट को नुकसान पहुंच सकता है.

    इन गलतियों से बचें 

    चार्जिंग पोर्ट साफ करते वक्त कुछ गलतियां बिल्कुल न करिएगा. सबसे बड़ी गलती ये होती है कि लोग सीधे फोन के चार्जिंग पोर्ट में पानी या कोई क्लीनिंग लिक्विड डाल देते हैं. ऐसा करने से अंदर नमी चली जाती है और फोन में जंग लग सकती है. कॉटन स्वैब (कान साफ करने वाली बत्ती) भी यूज करने से बचना चाहिए, क्योंकि उसके रेशे पोर्ट के अंदर फंस सकते हैं.

    अब आपका फोन साफ करने के बाद भी सही से चार्ज नहीं हो रहा, तो हो सकता है दिक्कत चार्जिंग केबल, बैटरी या फोन के अंदरूनी पार्ट्स में हो. ऐसे में खुद से एक्सपेरिमेंट करने से बचना चाहिए. दिक्कत आने पर सीधे ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर जाना ज्यादा सही फैसला रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    July 2, 2026

    व्हाट्सएप में जल्द आएगा यूजरनेम फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.