Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरने से 6 साल के शिवम की मौत, छुट्टियां मातम में बदलीं
    मुख्य समाचार

    खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरने से 6 साल के शिवम की मौत, छुट्टियां मातम में बदलीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     झारखंड के जमशेदपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में एक खुले कुएं में गिरने से छह साल के मासूम की जान चली गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और खुले कुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    छुट्टियां मनाने आया था ननिहाल, खेलते वक्त हुआ हादसा
    मृतक बच्चे की पहचान शिवम केवट के रूप में हुई है। वह सरायकेला जिले के जोहाडीह गांव का रहने वाला था। शिवम स्कूल की छुट्टियां बिताने के लिए अपने नाना के घर छोटा गोविंदपुर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह घर के पास ही अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई।

    खुले कुएं में गिरने की मिली सूचना
    इसी दौरान स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि एक बच्चा खेलते समय पास के एक खुले कुएं में गिर गया है। तुरंत इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शिवम को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। साथ ही, खुले कुओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.