Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में किया केस दर्ज, वीआईपी एंगल की जांच करेगी सीबीआई
    मुख्य समाचार

    सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में किया केस दर्ज, वीआईपी एंगल की जांच करेगी सीबीआई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून, अंकिता भंडारी हत्याकांड की करीब साढ़े तीन साल बाद सीबीआई जांच शुरू होने जा रही है। बता दें कि अंकिता भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के  वनंतरा रिजॉर्ट में जॉब करती थी। 18 सितंबर 2022 को पुलकित सहित उसके दो साथियों ने अंकिता भंडारी पर एक कथित वीआईपी को एक्सट्रा सर्विस देने दबाव बनाया। इनकार करने पर उन्होंने अंकिता की हत्या कर शव चीला नहर में ठिकाने लगा दिया। ये मामला पिछले साढ़े तीन साल से काफी चर्चाओं में है। बीते दिनों अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया में कुछ वीडियो और ऑडियो वायरल कर सनसनी फैला दी थी। उर्मिला के दावों से राज्य में सियासी भूचाल खड़ा हो गया था। उसके बाद पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गए थे। इससे सरकार असहज हो गई थी। अंकिता के माता-पिता की मांग को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते 9 जनवरी को हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति भेजी थी। कल दिल्ली सीबीआई की एससी-2 यूनिट ने अंकिता हत्याकांड में केस दर्ज कर लिया है।

    टीम पहुंची देहरादून

    अंकिता भंडारी हत्याकांड में केस दर्ज करने के तुरंत बाद सीबीआई की एक टीम देहरादून पहुंच चुकी है। सीबीआई की विशेष टीम ने राज्य पुलिस से केस से जुड़े तमाम दस्तावेज और साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। सीबीआई का मुख्य फोकस पुलिस की अब तक की जांच में मिले तथ्य और कथित वीआईपी की पहचान व भूमिका की जांच करने पर होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी का जल्द ही पता लगा लेगी। बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत पुलकित आर्य सहित उसके दो साथियों को पहले ही उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। अब सीबीआई वीआईपी एंगल की जांच करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.