Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर उठ रहे सवालों के घेरे में पिता, कंपाउंडर और सेवादार?
    BREKING NEWS

    साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर उठ रहे सवालों के घेरे में पिता, कंपाउंडर और सेवादार?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान, जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले में तीन अहम किरदार जांच के घेरे में हैं, वो किरदार हैं – पिता वीरमनाथ, कंपाउंडर देवी सिंह और सेवादार सुरेश. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मौत वाली रात आखिर क्या हुआ था.

    साध्वी प्रेम बाईसा की डेथ मिस्ट्री में पुलिस को 3 ऐसे किरदार मिले हैं, जिनसे बार-बार पूछताछ हो रही है. पहला किरदार पिता वीरमनाथ हैं, जो आखिरी समय तक साध्वी के साथ मौजूद थे. दूसरा किरदार कंपाउंडर देवी सिंह हैं, जिन्होंने इंजेक्शन लगाया था. तीसरा किरदार सेवादार सुरेश है, जो आमतौर पर साध्वी को खाना देता था.

    जांच के दौरान साध्वी के पास से दो आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किए गए हैं. पुलिस का मानना है कि इन मोबाइल फोन में मौत से जुड़ी अहम जानकारी हो सकती है. जब पिता से इन फोन के पासवर्ड मांगे गए, तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया. इसी वजह से जांच एजेंसियों का शक और गहराता जा रहा है.

    खाने की दाल और इंजेक्शन पर सवाल

    मौत वाली रात साध्वी को जुकाम था और उनके लिए दाल बनाई गई थी. आमतौर पर सेवादार सुरेश खाना लेकर जाता था, लेकिन उस रात पिता वीरमनाथ खुद दाल लेकर कमरे में गए. दाल खाने के कुछ देर बाद ही साध्वी की तबीयत बिगड़ने लगी और सांस लेने में तकलीफ हुई. इसके बाद कंपाउंडर को बुलाया गया और इंजेक्शन लगाया गया.

    इंजेक्शन के कुछ ही समय बाद साध्वी की मौत हो गई. साध्वी के भाई के अनुसार, इंजेक्शन के बाद शरीर का रंग नीला पड़ गया था. एनडीटीवी के अनुसार, कंपाउंडर देवी सिंह का कहना है कि उसने डॉक्टर की पर्ची के अनुसार ही इंजेक्शन लगाया. हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि इंजेक्शन सही था या नहीं और क्या वही मौत की वजह बना.

    पिता, कंपाउंडर और सेवादार पर शक क्यों?

    पिता वीरमनाथ पर शक इसलिए गहराया है क्योंकि साध्वी के आखिरी पल उन्हीं के साथ बीते थे और उन्होंने पहले पोस्टमार्टम से भी इनकार किया था. आश्रम का संचालन भी पिता की देखरेख में था और पहले भी उनके आचरण पर सवाल उठ चुके हैं.

    कंपाउंडर देवी सिंह से इसलिए पूछताछ हो रही है क्योंकि इंजेक्शन के बाद ही मौत हुई. उनकी नर्सिंग डिग्री और इलाज के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं, सेवादार सुरेश पूरे घटनाक्रम का प्रत्यक्ष गवाह है और उसी ने साध्वी के लिए खाना और काढ़ा तैयार किया था.

    फिलहाल पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है- क्या मौत गलत दवा या इंजेक्शन के रिएक्शन से हुई या फिर क्या खाने में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट थी. विसरा की एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.