Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»यमुनानगर, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, दंपति समेत 3 की मौत, महिला सात माह की गर्भवती थी; मचा कोहराम
    BREKING NEWS

    यमुनानगर, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, दंपति समेत 3 की मौत, महिला सात माह की गर्भवती थी; मचा कोहराम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड डेस्कः उत्तराखंड निवासी गर्भवती महिला सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस वजह से गर्भवती पत्नी, उसके पति और बेटे की जान चली गई। बताया गया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। वहीं, डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। यह भीषण सड़क हादसा हरियाणा के यमुनानगर में हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड स्थित पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई है। जहां सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान बाइक पर दंपति और उनका चार साल का बेटा सवार था। घटना इतनी भयानक थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। सभी बाइक पर सवार होकर अपने घर उत्तराखंड जा रहा थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

    घटना में मृतकों की पहचान उत्तराखंड गांव झबरेड़ा, हरिद्वार निवासी सचिन (29 वर्ष), उनकी पत्नी नेहा (27 वर्ष) और बेटा नोनू (4 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल, सचिन यमुनानगर में स्थित चिट्टा मंदिर के पास परिवार संग किराए के मकान में रह रहा था। यहां वह किसी दुकान पर काम करता था। उनकी 6 साल की बेटी भी है। जो हरिद्वार में दादी के पास रहती है। लेकिन, इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हुई है।

    इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस फरार चालक को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घंटाघर स्थित जवाहर गेट के पास एक जूते के शोरूम में लगी भीषण आग कई दमकल गाड़िया पहुँची…

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

    July 7, 2026

    फायरिंग और फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- न्यूट्रलाइज हुई गैंग की एक्टिविटी

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.