Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कुरूद में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय नवीन भवन का भूमिपूजन, शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई दिशा
    छत्तीसगढ़

    कुरूद में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय नवीन भवन का भूमिपूजन, शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई दिशा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी –  धमतरी जिला अब छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक मानचित्र पर एक सशक्त केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। इसी क्रम में आज धमतरी जिले के विकासखंड मुख्यालय कुरूद में शासकीय विधि महाविद्यालय के समीप शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के नवीन भवन का  भूमिपूजन समारोह विधायक   अजय चंद्राकर के मुख्य अतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। साथ ही नवीन स्टाफ क्वाटर का भी भूमि पूजन हुआ ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष  दीपक महस्के ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष  निरंजन सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  गौकरन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चन्द्राकर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू, मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल. कौशिक, डी पी एम प्रिया कवर सहित जनप्रतिनिधिगण,  स्वास्थ्य अमला, गणमान्य नागरिक उपस्थित  थे ।यह महाविद्यालय प्रदेश के अग्रणी शासकीय नर्सिंग संस्थानों में से एक माना जा रहा है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धमतरी द्वारा आयोजित किया गया ।

     शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का नवीन भवन लगभग 8.68  करोड़ की लागत से निर्मित किया जाएगा। भवन में अत्याधुनिक कक्षाएँ, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक नर्सिंग लैब, सिमुलेशन लैब, पुस्तकालय, छात्रावास, प्रशासनिक कक्ष, ऑडिटोरियम, पेयजल, विद्युत एवं हरित परिसर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा।

    मुख्य अतिथि विधायक  अजय चन्द्राकर ने कहा कि कुरूद का प्रत्येक युवा हुनरमंद बने, यही हमारा लक्ष्य है। नर्सिंग, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है जहाँ रोजगार के लिए पलायन नहीं, बल्कि कुरूद से ही प्रगति और सेवा के अवसर सृजित हों।नर्सिंग महाविद्यालय से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ता मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को सम्मानजनक रोजगार और सेवा का सशक्त मंच भी प्राप्त होगा।

     चन्द्राकर ने कहा कि कुरूद के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यहां नर्सिंग महाविद्यालय की भी शुरूआत हो चुकी है। विद्यार्थियों को नर्सिंक की पढ़ाई करने के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए लाईवलीहुड, बीए, एलएलबी, पॉलीटेक्निक जैसे संस्थान शीघ्र प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए डांडेसरा, बड़ी करेली और कचना में औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

       यह शैक्षणिक श्रृंखला कुरूद को बहुआयामी शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य है। कृषि महाविद्यालय जहां आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को सशक्त बना रहा है, वहीं विधि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज और अब नर्सिंग महाविद्यालय युवाओं को व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

       उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप के लिए सरकार ने नीति बनाई है। हमारा प्रयास है कि हम ऐसी मानसिकता को दूर करें, जो हमें आगे बढ़ने से रोकती है। हम ऐसी सोच बनाएं, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और आने वाली पीढ़ी को भावी चुनौतियों का सामना करने के योग्य बनाएं। उद्यमशीलता इतनी मजबूत होनी चाहिए कि, हम समय बदल कर रख दें। उन्होंने इस लड़ाई के लिए अपने अपने आपको तैयार करने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में खुल रहे इन संस्थाओं से क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा, काम को गुणवत्ता व समय पर पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।

    इस मौके पर मेडिकल कॉर्पोरेशन बोर्ड के अध्यक्ष  महस्के ने कहा कि गुजरते समय के साथ कुरूद में बदलाव नजर आ रहा है। यहां विकास के नित नये आयाम गढ़े जा रहे हैं। उन्होंने इन निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप से पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भी प्रदेश में विकास गतिविधियों को लगातार संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक जनप्रतिनिधि और जनता के सहयोग से ही क्षेत्रका विकास संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

    July 6, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

    July 6, 2026

    सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

    July 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.