Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, रात भर थाने-थाने भटकते रहे मां-बाप…
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, रात भर थाने-थाने भटकते रहे मां-बाप…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है, जो कैलाशपुरी का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक, कमल रात में रोहिणी स्थित अपने दफ्तर से घर लौट रहा था. रास्ते में उसकी घर वालों से लगातार बातचीत हो रही थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा.

    परिजन रात भर करते रहे तलाश

    कमल के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए और रात भर उसकी तलाश में निकल पड़े. दर्जन भर थानों के चक्कर लगाए गए, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. परिजन पूरी रात बेचैनी में गुजारते रहे. आखिरकार सुबह करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसके बाद इस हादसे का खुलासा हुआ.

    गड्ढे में बाइक समेत गिरा मिला युवक

    पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि कमल अपनी बाइक के साथ एक गहरे गड्ढे में गिरा हुआ था. बताया जा रहा है कि उस जगह पर दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा था और सड़क पर गड्ढा खोदा गया था. आशंका है कि अंधेरे में गड्ढा नजर न आने के कारण कमल बाइक सहित उसमें गिर गया और बाहर नहीं निकल सका.

    दोस्त ने जताई हत्या की आशंका

    लड़के के दोस्त ने बताया कि हम थाने गए, हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. दबाव बनाने के बाद यहां की लोकेशन ट्रेस की. हम सभी लोग कई थाने गए और पूरी रात घूमते रहे. पुलिस वालों की गलती है. अगर उन्होंने रात में ढूंढा होता तो शायद जान बच जाती. दोस्त ने कहा कि यहां पर बैरिकेड्स नहीं थे, दूसरी तरफ से बैरिकेड लगे थे. रात में इस गड्ढे को चेक किया था, यहां पर कुछ नहीं था. मुझे शक है कि किसी ने हत्या की है.

    मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, “सड़क में गहरे गड्ढे में एक मासूम बाइक सवार गिर कर फंस गया, रात भर पड़ा रहा और मर गया. नोएडा की घटना से दिल्ली की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा. बस रोज झूठ बोला जाता है.”

    कैबिनेट मंत्री की विधानसभा में हादसा

    यह हादसा कैबिनेट मंत्री आशीष सूद की विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. मंत्री आशीष सूद घटना को लेकर कहा, “बैरिकेड्स लगे हुए थे. घटना कैसे हुई, इसकी जांच हो रही है. जांच में ठेकेदार या जलबोर्ड के अधिकारी की कमी पाई जाएगी तो किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा. दुखद घटना पर फिलहाल इतनी ही जानकारी दे सकता हूं.”

    क्या बोली पुलिस

    इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि रात करीब 12 बजे जनकपुरी थाने को जनकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये ट्रैक करना शुरू किया. कमल की लोकेशन जनकपुरी के पास के टावर की मिली. इसके बाद उसे तलाशने के लिए टीमों को लगाया गया, कमल जनकपुरी के पास एक दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच कर रही है कि ये हादसा हुआ कैसे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.