मुख्य समाचार

मनरेगा बचाओ रैली में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल

राजस्थान, कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा मंरेगा योजना में कटौती और नए नियमों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. इसी को लेकर गुरूवार को सीकर जनपद में यूथ कांग्रेस ग्राम पंचायत मंडावरा में मनरेगा बचाओ संग्राम हुंकार रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व यूथ मोर्चा जिलाध्यक्ष सीकर मुकुल खीचड़ ने किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.

मनरेगा बचाओ रैली हर्ष तिराहे से मंडावरा चौक तक निकाली गयी. रैली में मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर पुरानी योजना नहीं लौटती है तो सड़कों पर आन्दोलन और तेज होगा.

मजदूरों के हक लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान

रैली को संबोधित करते हुए मुकुल खीचड़ ने कहा कि यदि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती तो गरीब मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए यूथ कांग्रेस सड़कों पर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. केंद्र की गलत नीतियों से रोजगार खत्म हो रहा है, नए नियम मजदूर विरोधी हैं और इससे राज्य सरकार पर भी आर्थिक बोझ पड़ेगा. अब मजदूरों को पूरा काम नहीं मिल पाएगा.

यही नहीं मुकुल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार संशोधन नहीं करती तो जल्द ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन सीकर की सड़कों को जाम कर देंगे.

केंद्र सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप

रैली में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा किमनरेगा को खत्म करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर मजदूरों के रोजगार पर हमला हुआ तो यूथ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा. बजट कटौती और भुगतान में देरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी.

यहां बता दें कि कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ आंदोलन को देशव्यापी रूप से उठाया और हर ग्राम पंचायत पर कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों को बता रहे हैं.

Related Articles

Back to top button