Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जलेश्वर–अमरकंटक वन क्षेत्र में एक बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करते हुए पर्यटकों के कैमरे में हुई कैद…
    मुख्य समाचार

    जलेश्वर–अमरकंटक वन क्षेत्र में एक बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करते हुए पर्यटकों के कैमरे में हुई कैद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेंड्रा- छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जलेश्वर–अमरकंटक वन क्षेत्र में एक बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करते हुए पर्यटकों के कैमरे में कैद हुई है। यह दुर्लभ और रोमांचक दृश्य सामने आने के बाद क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। बाघिन और उसके शावक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी की रात जलेश्वर से अमरकंटक के बीच जंगल क्षेत्र में कार से भ्रमण कर रहे पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी से बाघिन और उसके शावक को देखा। पर्यटकों ने कार के भीतर से ही मोबाइल कैमरे के माध्यम से इस दृश्य को रिकॉर्ड किया। वीडियो में बाघिन अपने शावक के साथ बेहद शांत और स्वाभाविक अंदाज में जंगल में घूमती दिखाई दे रही है।

    वन्यजीव संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत
    वन विभाग से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह घटना क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी का एक सकारात्मक संकेत है। जलेश्वर–अमरकंटक क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिज़र्व और बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से जुड़ा हुआ है, जिससे बाघों की आवाजाही यहां स्वाभाविक मानी जा रही है। बाघिन के साथ शावक का दिखना इस बात का संकेत है कि जंगल का पारिस्थितिक तंत्र अनुकूल और सुरक्षित बना हुआ है।

    सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत
    अमरकंटक एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, ऐसे में बाघों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और वन विभाग के लिए सतर्कता बढ़ाना आवश्यक हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण दोनों को संतुलित रखते हुए निगरानी और जागरूकता जरूरी है, ताकि मानव और वन्यजीव संघर्ष की स्थिति न बने।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.