Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बेंगलुरु मेट्रो का सफर महंगा, BMRCL ने  9 फरवरी से किया किराया बढ़ाने का ऐलान
    BREKING NEWS

    बेंगलुरु मेट्रो का सफर महंगा, BMRCL ने  9 फरवरी से किया किराया बढ़ाने का ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने आधिकारिक तौर पर किराए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। नई दरें 9 फरवरी से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के बाद मेट्रो में न्यूनतम किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 11 रुपए और अधिकतम किराया 90 रुपए से बढ़ाकर 95 रुपए होगा।

    कितना बढ़ेगा किराया?
    बीएमआरसीएल के जनसंपर्क अधिकारी बीएल यशवंत चौहान ने बताया कि किराया निर्धारण समिति के अनुसार, हर साल एक फॉर्मूले के तहत प्रतिशत के आधार पर गणना की जाती है। इसमें अधिकतम 5 प्रतिशत और न्यूनतम 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। जब गणना की गई तो 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की जरूरत थी। चूंकि इसे लागू नहीं किया जा सकता था, इसलिए एफएफसी के अनुसार, सिर्फ 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि नई दरों के लागू होने के बाद न्यूनतम किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 11 रुपए और अधिकतम किराया 90 रुपए से बढ़ाकर 95 रुपए होगा।

    किराया बढ़ाने की जरूरत क्यों?
    बयान में कहा गया है कि एफएफसी ने बीएमआरसीएल के लिए संशोधित किराया संरचना की सिफारिश करते हुए पाया कि 7.5 साल बाद किराए में बदलाव और किराया जोन को 29 से घटाकर 10 करने से किराए में औसतन 51.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भविष्य में बार-बार और अचानक किराए में बढ़ोतरी जैसी स्थिति से बचने के लिए समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि किराए को सालाना आधार पर रिवाइज किया जाए। इसके लिए एक पारदर्शी वार्षिक ऑटोमैटिक किराया संशोधन फॉर्मूला हो, जो ऑपरेशन और मैनेजमेंट लागत या 5 प्रतिशत प्रति साल, जो भी कम हो, से जुड़ा हो और इसे निकटतम रुपए में राउंड ऑफ किया जाए।

    कब से लागू होगा नया किराया?
    अधिकारियों ने बताया कि एफएफसी की सिफारिशों बीएमआरसीएल पर बाध्यकारी हैं। सिफारिशों के अनुसार, यह सूचित किया जाता है कि वार्षिक ऑटोमैटिक किराया संशोधन 9 फरवरी से लागू होगा, जो बीएमआरसीएल की ओर से एफएफसी के सुझाए गए किराए को लागू करने की तारीख से 1 साल पूरा होने पर होगा। बीएमआरसीएल ने बताया कि 96.10 किलोमीटर के अपने पूरे नेटवर्क पर 10 किराया जोन में मामूली बढ़ोतरी न्यूनतम 1 रुपए और अधिकतम 5 रुपए है।

    बेंगलुरु मेट्रो में सबसे कम किराया कितना?
    बयान में कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिट किए गए वित्तीय डेटा के आधार पर फॉर्मूला-आधारित इंडेक्स 10.20 प्रतिशत की लागत वृद्धि दिखाता है। हालांकि, एफएफसी की शर्त के अनुसार, किराए में बढ़ोतरी सिर्फ 5 प्रतिशत तक सीमित रखी गई है। नई दरों के बाद जीरो से दो किलोमीटर मेट्रो यात्रा का किराया 10 रुपए की जगह 11.2 रुपए होगा। 4 किलोमीटर के लिए 21.4 रुपए और इसी तरह आगे भी।

    स्मार्ट कार्ड में मिलेगी छूट?
    बीएमआरसीएल ने कहा कि वह स्मार्ट-कार्ड, एनसीएमसी यूजर्स के लिए सभी मौजूदा यात्री-अनुकूल छूट जारी रखेगा, जैसे पीक आवर्स के दौरान 5 प्रतिशत छूट, रविवार को और तीन नेशनल हाईवे पर नॉन-पीक आवर्स के दौरान 10 प्रतिशत छूट। हालांकि, टूरिस्ट कार्ड और ग्रुप टिकट पर 5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी लागू होगी। बयान में कहा गया है कि बीएमआरसीएल का फोकस यह है कि यह छोटा सालाना बदलाव फाइनेंशियल स्थिरता और सर्विस की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए है, ताकि भविष्य में बड़े और अचानक किराए में बढ़ोतरी की जरूरत न पड़े। यह तरीका किराए को महंगाई और ऑपरेटिंग लागत के हिसाब से धीरे-धीरे बढ़ने देता है। इससे यात्रियों को अचानक, बार-बार होने वाली बढ़ोतरी से बचाया जा सके।

    तेजस्वी सूर्या ने मेट्रो किराया बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात की
    उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के बेंगलुरु मेट्रो किराया बढ़ाने के फैसले की आलोचना करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने शहर के मेट्रो नेटवर्क के लिए किराया निर्धारण समिति के पुनर्गठन की मांग की। सोशल मीडिया पर सूर्या ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 9 फरवरी से मेट्रो किराए में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे आम जनता के विरोध को नज़रअंदाज़ किया गया है और यात्रियों पर बेवजह बोझ डाला गया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

    July 5, 2026

    माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम

    July 4, 2026

    उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.